PDA

View Full Version : तेरी आहट पर दर्द सा है कोई गम मेरा


anidaan
07-23-2009, 06:36 AM
तेरी आहट पर

दर्द सा है,

कोई गम मेरा

हम दर्द सा है,

बात जो भी हो

तेरी मेरी,

इस जहान मे

कोई अपना सा है,

दूर और पास क्या

किस से आस क्या,

सब तो एक पल का

सपना सा है,

कोई नही होता

दर्द मे किसी का

अपना कहकर भ्रम

और धोखा सा है.